विधानसभा केकड़ी शहर मंडल से रितेश जैन अध्यक्ष ,गजराज कीर- अध्यक्ष गणेश चौकी मण्डल कादेडा,सत्यनारायण गुर्जर – अध्यक्ष ब्राह्मणी माता मंडल बघेरा

केकड़ी l अजमेर भाजपा देहात निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र भार्गव ने केकड़ी विधानसभा के केकड़ी शहर मंडल से रितेश जैन, सरवाड़ शहर से प्यारेलाल खींची, वीर सावरकर मंडल से राजवीर भींचर, बजरंग मंडल से रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल कादेड़ा से गजराज कीर, ब्राह्मणी माता मंडल बघेरा से सत्यनारायण गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया है भारतीय जनता पार्टी के अजमेर स्थित कार्यालय पर पूरे चुनाव प्रक्रिया में अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा पूर्व जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम,मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, जिला महामंत्री राय चन्द बागड़ी, पवन जैन जीतमल प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा शक्ति सिंह रावत महेंद्र सिंह मझेवला शाहिद अनेक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे नवनिर्वाचन मंडल अध्यक्षों का उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी ने अजमेर जिला देहात के सभी मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!