राज्य

लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में विकसित भारत नशा मुक्त अभियान के तहत स्वयंसेवकों को दिलाई शपथ

Admin Desk
19 नव 2026, 02:08 अपराह्न
Rajasthan Samachar Plus
खबर का फ़ोटो

केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय, केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में विकसित भारत नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम अधिकारी पूरण मल वर्मा ने बताया कि देश में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसके लिए स्वयंसेवक स्वयं नशे से दूर रहते हुए अपने साथियों, परिवारजनों, समाज एवं गांवों के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी अम्बालाल गुर्जर ने स्वयंसेवकों को प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नशामुक्ति से संबंधित नारे लगाते हुए आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता अम्बालाल गुर्जर, पूरण मल वर्मा, रामप्रसाद कुमावत, शिवजी कुमावत, पूजा शर्मा एवं विशाखा ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

अंत में प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद जांगिड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें: