नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजकीय महाविद्यालय में शिविर आयोजित एसडीएम सुरेश कुमार बलाई ने विद्यार्थियों को दी मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी, 30 विद्यार्थियों के भरे फॉर्म-6
केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में बुधवार को स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यालय की टीम ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, तहसीलदार सत्यनारायण लुहार, स्वीप प्रभारी जयकांत शर्मा तथा टीम सदस्य सत्यनारायण शर्मा एवं जितेश माली ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को नव मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने तथा इसके लिए फॉर्म संख्या 6 भरने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

30 विद्यार्थियों के भरवाए फॉर्म संख्या 6
शिविर के दौरान 30 विद्यार्थियों के फॉर्म संख्या 6 भरवाए गए। वहीं अन्य विद्यार्थियों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म वितरित किए गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, मतदाता पहचान पत्र बनवाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रजनी, ईएलसी प्रभारी प्रवीण वर्मा, सहायक प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव, ज्योति मीणा सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।