भेरूंदा में दायमा परिवार ने किया सती माता का भव्य जागरण एवं प्रसादी का आयोजन
भेरूंदा में दायमा परिवार ने किया सती माता का भव्य जागरण एवं प्रसादी का आयोजन
सरपंच बजरंग सिंह जी बज्जू बना ने सती माता स्थल पर 350 वर्ग गज लग भग भूमि की बाउंड्री बनवाने की घोषणा की
भेरूंदा। कस्बे में शनिवार को दायमा परिवार की ओर से सती माता के प्रति अटूट श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य जागरण एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रों से पहुंचे दायमा परिवार सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागरण के दौरान माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया तथा भजन-कीर्तन से पूरी रात वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाते हुए परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की इस अवसर पर जगदीश दायमा ने बताया कि दायमा परिवार की ओर से सती माता के प्रति आस्था एवं श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से जागरण एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। जागरण समापन के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भेरूंदा के सरपंच बजरंग सिंह बज्जू बना ने सती माता मंदिर स्थल के समीप 50×60 फीट यानी 350 वर्ग गज लग भग भूमि पर बाउंड्री बनवाकर देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह कार्य आगामी तीन माह में पूर्ण करवा दिया जाएगा। इस घोषणा पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच बजरंग सिंह बज्जू बना का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में भोपाल, जालंधर, लुधियाना, जोधपुर, मुंबई, भीलवाड़ा, आसींद, अजमेर, पुष्कर, कड़ेल, किशनगढ़, हरसौर, मोड़ी, रिड, थांवला, भेरूंदा एवं कुशलपुरा सहित विभिन्न स्थानों से समाजबंधु पहुंचे आयोजन में समाज के सभी परिवारों के लोगों की सहभागिता रही। दायमा परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। धार्मिक आयोजन ने समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता एवं सामाजिक सहयोग का संदेश दिया।