केकड़ी

नाई खेड़ा में चुनावी रंजिश का आरोप, 30 फुट आम रास्ते पर कब्जे की शिकायत मोटरसाइकिल जबरन कब्जे में लेने और धमकाने का भी लगाया आरोप, तीन अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Admin Desk
17 नव 2026, 07:10 अपराह्न
Rajasthan Samachar Plus

केकड़ी (दीपांकुर चौहान )। ग्राम पंचायत कोहड़ा के ग्राम नाई खेड़ा में राजपूत समाज के लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते आम रास्ता बंद करने, मोटरसाइकिल जबरन कब्जे में लेने तथा धमकाने का आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी, थानाधिकारी एवं तहसीलदार केकड़ी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्राम नाई खेड़ा निवासी दशरथ मीणा ने पंचायत चुनाव में स्वयं चुनाव लड़ा था। आरोप है कि चुनाव में वोट नहीं देने की रंजिश के चलते समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रार्थी ने करीब एक वर्ष पूर्व दशरथ मीणा से मोटरसाइकिल संख्या RJ 48/SE 0316 पल्सर 31 हजार रुपये में खरीदी थी तथा पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया था। इसके बावजूद मोटरसाइकिल को जबरन अपने कब्जे में लेने तथा मांगने पर लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौच करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं, नाई खेड़ा स्थित राजपूत मोहल्ले में जाने वाले आम रास्ते को भी जबरन बंद करने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन के अनुसार सरकारी रिकॉर्ड में यह रास्ता 30 फुट चौड़ा दर्ज है तथा इस पर पूर्व में सरकार द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। समाज के लोगों का कहना है कि उक्त रास्ते से पिछले 20-25 वर्षों से आवागमन होता रहा है।

ज्ञापन में धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि रास्ता खुलवाने की बात कहने पर जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने तथा झूठे एससी-एसटी प्रकरण में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

राजपूत समाज ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने, परेशान करने से रोकने तथा आम रास्ते को पूर्व की भांति खुलवाने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में शैतान सिंह, शक्ति सिंह, संजय सिंह, भंवर सिंह, लाल सिंह, अजय सिंह, मोती सिंह, जग भंवर, आशा कंवर, सुगना कंवर, कैलाश कंवर, सीमा कंवर, शिवराज सिंह, बृज कंवर, गणेश कंवर सहित राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।

टैग: ##केकड़ी #नाईखेड़ा #चुनावी_रंजिश #आम_रास्ता #रास्ते_पर_कब्जा #राजपूत_समाज #ज्ञापन #केकड़ी_समाचार #अजमेर #राजस्थान_समाचार #प्रशासन #तहसीलदार_केकड़ी #एसडीओ_केकड़ी #पुलिस_केकड़ी #न्याय_की_मांग #ग्रामीण_समस्या #RajasthanSamacharPlus #KekriNews #BreakingNews
यह खबर शेयर करें: