राज्य

माधवी महिला सेवा समिति ने गोपाष्टमी पर्व पर किया गौमाता का पूजन

Admin Desk
17 नव 2026, 12:29 अपराह्न
Rajasthan Samachar Plus
खबर का फ़ोटो

केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। माधवी महिला सेवा समिति, केकड़ी द्वारा गोपाष्टमी का पावन पर्व देवगांव गेट गौशाला में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने गौशाला पहुंचकर गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा आरती कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौमाता को तिलक लगाकर पूजन किया गया तथा हरा चारा, गुड़ आदि खिलाकर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

समिति अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौसेवा हमारी धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। हमें अपने जीवन में गौसेवा, जीवदया और परोपकार के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। गौमाता की सेवा से मन को शांति और आत्मिक संतोष मिलता है।

कार्यक्रम में समिति की सचिव अल्का चोकड़ीवाल , प्रभा गर्ग, चंद्रकांता गर्ग, इंद्रा नुवाल, कैलाशी देवी सोनी एवं समिति की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने नियमित रूप से गौसेवा एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

माधवी महिला सेवा समिति, केकड़ी ने इस आयोजन के माध्यम से समाज को गौसेवा एवं जीवदया का प्रेरणादायी संदेश दिया।

यह खबर शेयर करें: