वैष्णव बैरागी महासभा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
केकड़ी(दीपांकुर चौहान ):-श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में दिनांक 15 नवम्बर 2026 को सायं 8 बजे दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य समाजबंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशवैष्णव (सरसडीगेट )ने की। अध्यक्ष गोपाल लाल वैष्णव ( रणजीतपुरा ) ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर सचिव कैलाश चंद वैष्णव ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत किया तथा दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
बिरदी चन्द वैष्णव सरक्षक ने अपने उद्बोधन में दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से समाज की उन्नति और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश वैष्णव स्यार गोपाल वैष्णव, कैलाश चंद वैष्णव साकरिया, बिरदीचंद वैष्णव, बजरंग लाल वैष्णव, गणेश वैष्णव, पप्पू वैष्णव, आदित्य वैष्णव, राजेश वैष्णवसोढ़ा, रमेश चंद वैष्णव, श्रीनारायण वैष्णव कंवरपुरा जगदीश वैष्णव, कृष्ण गोपाल वैष्णव, परमेश्वर टीलावत, श्रीराम वैष्णव, कैलाश चन्द वैष्णव, डॉ विष्णु प्रसाद वैष्णव एवं मनोज वैष्णव दिनेश वैष्णव सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।