सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर लायंस क्लब ने की गौसेवा बढ़ते कदम गोशाला में 2 और बालाजी मंदिर में 1 ट्रॉली चारा भेंट
केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर लायंस क्लब केकड़ी की ओर से सेवा एवं जीवदया की भावना के साथ गौसेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जगदीश स्वरूप मेवाड़ा के सौजन्य से गौमाता के लिए चारे की तीन ट्रॉलियां भेंट की गईं।
कार्यक्रम के तहत बढ़ते कदम गोशाला में चारे की दो ट्रॉलियां तथा बड़े तालाब स्थित बालाजी मंदिर परिसर में एक ट्रॉली चारा अर्पित किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने गौसेवा एवं जीवदया के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में सेवा और करुणा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती जैसे पावन अवसर पर गौसेवा और जीवदया के कार्य समाज में सेवा, सद्भाव एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
क्लब की ओर से चारे की व्यवस्था में सहयोग के लिए जगदीश स्वरूप मेवाड़ा का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में क्लब प्रशासक लायन दिनेश चंद्र गर्ग, सचिव लायन विकास माहेश्वरी, लायन जगदीश फतेहपुरिया, लायन नरेंद्र मेवाड़ा, लायन नीलेश मेवाड़ा, लायन जितेंद्र मेवाड़ा एवं लियो नीरज जांगिड़ सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।